फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शोध कार्यशाला 29 जनवरी से

Sat, 20 Jan 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च 29 जनवरी से 2 फरवरी तक एडवांस्ड स्टैटिस्टिकल टूल्स एंड मैथड्स इन रिसर्च विषय पर कार्यशाला की जाएगी। कार्यशाला की कन्वीनर डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला 29 जनवरी को स्वराज सदन में प्रात: 9.30 बजे से प्रारंभ होगी। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए शोधार्थी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यशाला ब्रोशर से क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ. आरती और डाॅ. प्रियंका यादव से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें