सफीदों। गांव सिंघाना के 33 केवी और 33 केवी सेक्टर-9 के सब स्टेशन पर रविवार को मरम्मत कार्य होगा। यह कार्य सुबह आठ से दोपहर के 12 बजे तक होगा। मरम्मत के कारण सफीदों की शिव कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, सीता श्याम कॉलोनी, खानसर चौक, नई अनाज मंडी, बहादुरगढ़ और रामपुरा रोड, एमजी रोड, नया बस स्टैंड क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार सफीदों, जींद रोड, इंडस्ट्री, मुआना, सिंघाना, छप्पर, जयपुर, रामपुरा, सिल्लाखेड़ी गांव की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।