फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुजुर्ग महिला का बैग काटकर निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई के सामने अज्ञात युवक ने महिला के बैग को काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रामगोपाल कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को वह करीब साढ़े 12 बजे एसबीआई में पैसे लेने आई थी। पैसे निकालकर बैग के अंदर डाल लिए और बाहर आ गई। इसके बाद लाइन में लगकर मशीन से पासबुक अपडेट कराने लगी। इसके बाद बाहर आ गई। उसके साथ मौजूद पोते ने पपीता लेने की जिद की। वह बैग देखने लगी तो कटा हुआ था। उसने अच्छी तरह से यह नहीं देखा कि बैग में 50-50 हजार रुपये की दो बंडल हैं या नहीं। घर जाकर जांच की तो 50 हजार का एक बंडल कम मिला। वह वापस बैंक में आई। कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो महिला बैंक से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। साथ में कटा हुआ बैग भी दिख रहा है, लेकिन वह युवक दिखाई नहीं दे रहा, जिसने बैग में कट लगाकर पैसे निकाले हैं। परेशान बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत आर्य नगर थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें