फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करें : मोनू शर्मा

Fri, 23 Aug 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा में होने वाले चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस के झज्जर विधानसभा आब्जर्वर और पीसीसी डेलिगेट मोनू शर्मा 12 दिन में विधानसभा क्षेत्र का दूसरी बार दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने नेताओं को निर्देश दिए हैं कि नाराज कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलें और उनकी नाराजगी दूर करने का काम करें।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि कोई नाराज भी है तो सांसद और विधायक मिलकर उनकी नाराजगी भी दूर करने का काम करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पीसीसी डेलिगेट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़, मीडिया प्रभारी विकास अहलावत, युवा कांग्रेस झज्जर अध्यक्ष रामअवतार गहलावत (दीपक), संजय यादव, डॉक्टर सुनील जाखड़, जेपी कादयान, रामानंद दलाल, संदीप हुड्डा, रवीश ग्रेवाल से मिले। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें