फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रतन टाटा को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Oct 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से आओ हम सब मिलकर चले रामराज की ओर.. कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसके मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव, सुनीता शास्त्री और दिनेश कपूर रहे।
विज्ञापन

संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जैसा बनने के लिए अपने निजी स्वार्थों को दूर रखना होता है। उन्होंने रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा ने दिव्यांग बच्चों के लिए 80 इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर एक संस्था को दी थी। कोरोना काल में रतन टाटा ने करोड़ों रुपये सरकार को अनुदान के रूप में भेंट किए। महिला प्रधान निशा सीकरी, ओजस्वी वक्ता श्रुति आर्य, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, समाज सेविका लता शर्मा व पर्यावरणविद रीटा गेरा ने कहा कि हम निस्वार्थ भाव से किसी की मदद करते हैं तो लोगों की दुआएं अनंत गुना होकर हमारे जीवन को खुशियों से भर देती हैं। पूर्वांशी, लतिका और तन्वी ने भजन सुनकर तालियां बटोरी। रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव, प्रो. सीएल सोनी, राजेंद्र गेरा, ओमवीर शास्त्री व डॉक्टर बलबीर अग्रवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, कपिल कपूर, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, किशोरी नंदवानी, हिमांशु, राहुल, लक्ष्मी नारायण, अजय तनेजा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें