24सीटीके06..एमडीयू में दस्तावेज की जांच करते शिक्षक। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को बड़ी राहत पहुंचाने हुए सभी विभागों में 10 प्रतिशत सीट बढ़ा दी है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को विवि में दूसरी काउंसिलिंग आयोजित की गई। इसमें नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए 25 अगस्त की शाम तक फीस जमा करानी होगी।
एमएससी गणित सेल्फ फाइनेंस स्ट्रीम (एसएफएस) में 70 सीटें रिक्त हैं। इनके लिए 28 अगस्त को होने वाली तीसरी काउंसिलिंग में विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को 29 अगस्त तक फीस जमा करानी होगी।
एमडीयू में तीन काउंसिलिंग के बाद भी रिक्त रहने वाली सीटों की सूचना 29 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहीं तो चौथी काउंसिलिंग 30 अगस्त को होगी। इसके लिए 31 अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। एमएससी गणित सेल्फ फाइनेंसेड (एसएफएस) में 70 सीटें रिक्त हैं। एमएससी-सांख्यिकी, एमबीए व एमबीए एग्जीक्यूटिव व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें 30 अगस्त तक अपनी फीस जमा करानी होगी।
26 अगस्त तक जमा करने होंगे दस्तावेज :
जिन विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है, उन्हें योग्यता परीक्षा से संबंधित दस्तावेज 26 अगस्त तक जमा करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार पात्रता शर्तों के समर्थन में विस्तृत मार्कशीट की प्रति जमा करने में विफल रहता है, तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। सीट स्वचालित रूप से रिक्त घोषित कर दी जाएगी। ऐसी रिक्त सीटें आरक्षण के दिशा निर्देशों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके प्रवेश की अंतिम तिथि से पहले भरी जाएंगी। प्रवेश की अंतिम कट ऑफ तिथि व फीस जमा कराने की तिथि 31 अगस्त है।
विभाग रिक्त सीट
एमएसएसी स्टैटिक्स 7
एमएससी बायोकेमिस्ट्री 16
कंप्यूटर साइंस 0
एमए संस्कृत 8
एमए पत्रकारिता व जनसंचार 2
एमएससी गणित एसएफएस 70