फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिंदी की चंपू शैली में लिखित प्रथम आत्मकथा का विमोचन

Wed, 17 Apr 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16सीटीके26...एमडीयू के हिंदी विभाग के सभागार में चम्पू आत्मकथा का विमोचन करते हुए। स्रोत: एमडीय
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के हिंदी विभाग के सभागार में मंगलवार को हिंदी की चंपू शैली में लिखित प्रथम आत्मकथा का विमोचन व लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. कृष्णा जून ने की। मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक आदित्य रानोलिया रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला प्रकाशन दादरी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने किया।
आदित्य रानोलिया व हिंदी विभागाध्यक्ष कृष्णा जून की अध्यक्षता में कई साहित्यकारों व शिक्षाविदों की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया गया। बाद में पुस्तक बारे परिचर्चा हुई, जिसमें हिंदी साहित्य की चम्पू विधा बारे चर्चा हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार रामबीर श्रेष्ठ, आलोक भांडोरिया, पुष्पेंद्र चौहान, सुशील सिल्लू, आरसी पूनिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आज तक चंपू शैली में किसी भी भाषा में आत्मकथा नहीं लिखी गई है। राधेश्याम गोमला द्वारा लिखित ''गांव का महंत'' आत्मकथा साहित्यिक क्षेत्र में नया इतिहास रचने वाली यह रचना सामयिक ग्रामीण ऐतिहासिक दस्तावेज भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें