फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग है फिल्म और राजनीति में कामयाबी का राज : आशा बोरदोलोई

Sun, 16 Jun 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। असम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव व सुपरस्टार फिल्म अभिनेत्री आशा बोरदोलोई ने कहा कि वह स्वयं नियमित योग करती हैं। योग से मिलने वाली ऊर्जा की वजह से वह मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहती हैं और यही उनके अभिनय, समाजसेवा, और राजनीति में सफलता का राज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रोजाना योग करते हैं। उन्होंने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन

आशा बोरदोलोई शनिवार को योगाचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. अंजू अग्रवाल के अनुरोध पर बहादुरगढ़ स्थित उनके आवास पहुंची थी। उन्होंने डॉ. अंजू से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। बकौल डॉक्टर अंजू बोरदोलोई ने बताया कि आज की व्यस्त जिंदगी में इंसान को अपने लिए वक्त जरूर निकालना चाहिए। अपने शरीर की देखभाल करनी चाहिए इसके लिए योग सबसे बेहतर तरीका है। वह खुद रोज नियमित योग करती हैं और इसी वजह से वह मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहकर अभिनय, समाजसेवा, राजनीति में एक साथ काम कर रही हैं और कामयाबी भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को पूरे विश्व में नई पहचान दी है। उन्हीं का प्रयास है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के अलावा विदेशों में भी कार्यक्रम होने लगे हैं।

योगाचार्य डॉ. अंजू के साथ योग करते फोटो खिचवाकर दिया संदेश
आशा बोरदोलोई ने डॉ. अंजू अग्रवाल के साथ योग करते हुए फोटो खिचवाया और लोगों को नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। उन्होंने 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमाें में शामिल होने की अपील की। योगाचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने फिल्म अभिनेत्री आशा बोरदोलोई के साथ योग किया और श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा असम प्रदेश की कोषाध्यक्ष दीपाली बर्मन, बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी सहित गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें