फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नियमित व्यायाम मोटापा कम करता है

विज्ञापन
1-एमडीयू के शारीरिक ​शिक्षा विभाग में उप​स्थित डॉ. प्रवीण मल्होत्रा व अन्य। स्रोत: चिकित्सक
विज्ञापन
फोटो: 01
विज्ञापन

रोहतक। नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियां मोटापे को कम करती हैं। शरीर का अनुपातिक विकास न होना बीमारियों का संकेत है इससे शुगर, चर्बी, लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। ये बातें एमडीयू में आयोजित सेमिनार में डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने कहीं।एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों में मोटापे से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करना था।स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से मोटापा रोकथाम के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि तले व मीठे के सेवन से बचना चाहिए। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. कुलताज सिंह व डॉ. संजीव कुमार इंदु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें