फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती द्वार गेट नंबर-4 पर यूथ रेडक्रॉस यूनिट की ओर से मंगलवार को पौधरोपण किया गया। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यूथ रेडक्रॉस की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर प्रो. आशा शर्मा और प्रो. अंजू धीमान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. दीपक कौशिक, प्रो. सुरेंद्र यादव, डॉ. सुंदर आर्य, प्रो. शकुंतला बेनीवाल, डॉ. तेजपाल, डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज और प्रेम शंकर मौजूद रहे। अभियान में करीब 50 यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवकों और शोधार्थियों-भावना, रीना, संचिता, ओमवीर, मनोज, विवेक और बृजेश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समन्वय में नेहा, मोक्षित और शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें