कलानौर। रविदास समाज ने एक महापंचायत आयोजित की। इसमें सभी ने एकमत निर्णय लिया कि हलका कलानौर से रविदास समाज के जिस भी उम्मीदवार को टिकट मिलेगी, उसे संपूर्ण समाज विजयी बनाने का काम करेगा। हलके में रविदास समाज के वोट करीबन साढ़े 45 हजार हैं। ऐसे में रविदास समाज को भी पूर्ण मान सम्मान दिया जाना चाहिए। समाज के लोगों ने कहा कि हलके में बाहर के उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेंगे। हलके के प्रमुख लोगों की कमेटी गठित की गई। कमेटी ही आला हाईकमान से रविदास समाज के लिए टिकट की पैरवी करेगी।