फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में राशि रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की ओर से बुधवार को दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जाट शिक्षण संस्थानों के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ किया। इंग्लिश स्पीच में हिमांशी, हिंदी कविता प्रतियोगिता में हिमांशी, हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में राशि, संस्कृत श्लोक उच्चारण में हिमांशी, मेहंदी प्रतियोगिता में अंशिता, रंगोली में भावना, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में कल्पना, कार्टूनिंग में पलक व संगीत में किरण ने प्रथम स्थान लिया। हरियाणवी डांस में कविता जनरल, डांस में किरण व पंजाबी डांस में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुरानी व नई दोनों तरह की छात्राओं का सर्वांगीण विकास तथा उनकी प्रतिभा को खोजने तथा उन्हें एक मंच प्रदान करने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें