फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पुण्य तिथि पर एकजुट हुआ रामपुरा हाउस परिवार

Tue, 01 Oct 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 35रेवाड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पुण्याति​​थि पर हवन-यज्ञ करते रामपु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को रेवाड़ी शहर के नारनौल रोड स्थित उनके समाधि स्थल पर हवन किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रामपुरा हाउस परिवार एक साथ दिखा।
इस दौरान राव बीरेंद्र सिंह के बड़े बेटे और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा-‘आज हमारे बाऊजी की पुण्यतिथि है। पूरा परिवार एकजुट होकर हर साल कार्यक्रम करता है। आज भी हमने उनकी आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। विधानसभा चुनाव को लेकर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा पांच गारंटी देने की बात है तो मैं कहना चाहता हूं कि उनकी गारंटी हरियाणा में कोई मायने नहीं रखती। हमारी पार्टी ने घोषणा पत्र में यो वादे किए थे, उन्हें शत प्रतिशत पूरा करने का कार्य किया है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव बीरेंद्र सिंह के छोटे बेटे पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह के अलावा राव अजीत सिंह के बेटे अभिजीत सिंह, राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव भी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कारणों के चलते राव बीरेंद्र सिंह के मंझले बेटे राव अजीत सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। वहीं, बावल से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमएल रंगा भी समाधि स्थल पर पहुंचे और पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें