फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामजोहड़ी के युवक ने दो सगे भाइयों पर चाकू से किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेयरी मोहल्ले में हुए इशांत खरबंदा हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों पाड़ा मोहल्ला निवासी चिराग, रामजोहड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू व खोखराकोट निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि रामजोहड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू ने इशांत व उसके भाई तरुण को चाकू मारे थे। मंगलवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र ने बताया कि डेयरी मोहल्ला निवासी डिंपल ने शिकायत दी थी कि 26 मई की रात को उसकी सगाई थी। सगाई के दौरान डीजे नाइट व महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब पौने दो बजे दो बाइक पर पांच युवक आए। युवक जबरन जाट चौपाल के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर इशांत व तरुण को चाकू मार दिए। भीड़ ने एक युवक रामलीला पड़ाव निवासी प्रवेश को मौके पर ही दबोच लिया था, तबकि चार युवक फरार होने में कामयाब रहे। पीजीआई में डॉक्टरों ने शौरी मार्केट में कपड़े का कारोबार करने वाले 32 वर्षीय इशांत को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

....
गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन एसपी से मिले
सोमवार को मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन एसपी से मिले और जल्द गिरफ्तार की मांग की। कहा कि असामाजिक तत्व उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। परिजनों में डर का माहौल है। एसपी ने तत्काल सीआईए प्रथम व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गिरफ्तारी की हिदातय दी। पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को तीन आरोपियों को धर दबोचा। एक आरोपी प्रवेश को पहले की काबू किया जा चुका है। अब एक आरोपी फरार चल रहा है।
.........
घूम रही पुलिस की जांच, शादी समारोह में आया युवक था निशाने पर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जाट चौपाल के बाहर खड़े डिंपल ने बताया था कि आरोपी शराब पीने की जिद कर रहे थे। इसके लिए बार-बार अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पता चला है कि उनके निशाने पर एक अन्य युवक निशाने पर था, जो शादी समारोह में आया हुआ था। शराब पीने के बहाने अंदर घुसना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें