झज्जर। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट झज्जर का त्रिवर्षीय चुनाव राज्य कमेटी के आह्वान पर हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राज्य सचिव प्रभु दयाल, राज्य उपप्रधान बंसीलाल, एसकेएस जिला प्रधान व राज्य सचिव रामबीर की देखरेख में इसे कराया गया। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें रामदर्शन कौशिक को प्रधान, रामबीर एलएम को वरिष्ठ उपप्रधान, विनीत, श्याम सुंदर को उपप्रधान, सुनील कुमार को सचिव, जितेंद्र को सह सचिव, जयवीर को कोषाध्यक्ष, नीतू कुमारी को ऑडिटर, देवेंद्र पूनिया व संजीत, वीरेंद्र को संगठन सचिव, आदर्शवीर को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राजाराम, रामबीर, पूर्व प्रधान राममेहर यादव, सत्यवान, महेंद्र, महाबीर, सुरेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र यादव, कुलदीप यादव मौजूद रहे। संवाद