7सीटीके06... डीएलएफ कॉलोनी में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
रोहतक। रामनवमी पर शहरभर के मंदिरों में धूम रही। सुबह से श्रद्धालुओं ने कंजकों के पांव धुलाकर भोजन कराया और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में हवन सुबह से ही शुरू हो गए। लोगों ने पूर्णाहुति कर अन्न प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में जयमाता दी, जय श्रीराम, जय जय श्रीराम के जयकारे लगे। प्रभु राम की भव्य आरती हुई। शहर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित विश्वनाथ मंदिर भगवान राम व मां सीता बहुत ही सुंदर सज्जा की गई। दुर्गा भवन मंदिर में भी हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। संकट मोचन मंदिर में सुबह से हवन व प्रसाद का आयोजन किया गया। शहर के शीतला माता मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर में भी हवन कर भंडारा लगाया गया।
निकाली गई भव्य झांकी, देखने उमड़े लोग
विश्व हिंदू परिषद की ओर बुधवार को भगवान राम, मां सीता, लव व कुश की भव्य झांकी निकाली गई। इसको देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुराने आईटीआई से डीएलएफ कॉलोनी होते हुए हुड्डा कॉम्प्लेक्स में समापन हुआ।
रामनवमी पर लगाया भंडारा फोटो सांपला 3
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में रामनवमी पर हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं घरों में कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर उपहार भी दिए गए। कस्बे में बाजार में भी रामनवमी के अवसर पर हलवे का प्रसाद बांटा गया। नेशनल हाइवे नंबर 9 टोल पर भंडारा लगाया गया। इसमें आसपास की फैक्ट्री में काम करने वालों लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी नितेश कुमार ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी संघ का भी सहयोग रहा। वहीं मंदिरों में श्री राम की पूजा अर्चना की गई। सुबह ही श्रद्धालु जल व प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे और दर्शन कर मन्नतें मांगी।