फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या आ रहे राम : रोहतक के दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी

Thu, 18 Jan 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अयोध्या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राणा प्रतिष्ठा के आगमन पर अयोध्या रोहतक के दीपों से प्रकाशमान होगा। इस शुभ अवसर पर होने वाले आयोजन के लिए देश के कोने-कोने से सामग्रियां मंगवाई जा रही हैं। करोड़ों दीपकों से 22 जनवरी को अयोध्या नगरी जगमगा उठेगी और उनमें रोहतक से बने दीपक भी शामिल होने वाले हैं। स्थानीय निवासियों में रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भावना और आस्था का जोश है, इसी के साथ उन्हें रोजगार के भी अन्य मौके प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के कुम्हारों को हजारों दीपक और चाय पीने के लिए मिट्टी से कुल्हड़ों काे तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है। माता दरवाजा स्थित कुम्हार परिवार की बबली ने बताया कि अयोध्या के लिए उनके पास 4000 हजार दीप तैयार करने का एडवांस ऑर्डर है। इसके लिए लगभग 15 किलो मिट्टी को अभी तैयार किया है, जरूरत महसूस होने पर ओर मिट्टी भी तैयार की जाएगी। 20 जनवरी को हमसे दीपक लेकर 21 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किए जाएंगे। 20 जनवरी को रोहतक से अयोध्या जाने वाले दीपों के साथ चाय पीने में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के कुल्हड़ भी शामिल हैं। बबली ने बताया की उन्हें मध्यम आकार के 5000 कुल्हड़ों का ऑर्डर मिला है। इसके लिए 25 किलो मिट्टी की लागत होने की उम्मीद है। 22 जनवरी को अधिक दीपक की बिक्री होने की उम्मीद है, अभी से खरीदार भी आने लग गए हैं। हमने पांच हजार दीपक बनाकर तैयार रखने का लक्ष्य तय किया है। बाकी के कुम्हार भी 22 जनवरी के जश्न की तैयारी में है। जगमगाहट में कहीं कमी नहीं रह जाए, इसकी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें