फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Wed, 17 Apr 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रैली निकालकर बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओं का संदेश देती छात्राएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में रामनवमी के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या, लिंग जांच, लिंग अनुपात एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को पोस्टर, स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि लड़कियां किसी क्षेत्र में लड़कों की तुलना में पीछे नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं चाहे वह खेलकूद हो या देश का सुरक्षा संचालन। वे हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लोगों को सिर्फ एक विषय के रुप में नहीं लेना चाहिए, ये एक सामाजिक जागरुकता का मुद्दा है जिसे हमें गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। लोगों को लड़कियों को बचाना और सम्मान करना चाहिये, क्योंकि वह पूरे संसार का निर्माण करने की शक्ति रखती है। वो किसी भी देश के विकास और वृद्धि के लिए समान रुप से आवश्यक है। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस यूनिट द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें