रोहतक। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला कार्यकारिणी की विजय नगर स्थित अध्यापक भवन में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह और संचालन सचिव राजेश सभरवाल ने किया। बैठक में घोषणा की गई कि सरकार के रवैये को देखते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों की ओर से चार फरवरी को जिले में बड़ी रैली निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्य प्रधान वजीर सिंह व राज्य संगठन सचिव सुखदर्शन सरोहा मौजूद रहे।
जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि चिराग योजना, स्कूल मर्जीकरण व अन्य विभाग को सिकोड़ने के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, सभी लंबित विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने, एलटीसी का बजट जारी करने, सभी वर्गों के तबादला संबंधी कार्यों को हर वर्ष निती अनुसार करना मुख्य मांगें हैं। कार्यक्रम में अजीत राठी, सुमेर आर्य, अनिता कुमारी, संदीप पंघाल, अनूप कुमार, रमेश बामला व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वर्जन :
वर्तमान समय में देश के सार्वजानिक ढांचे को कमजोर करने की नीतियां लागू हो रहीं हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, जन स्वास्थ्य अन्य सभी विभागों को निजीकरण की तरफ धकेला जा रहा है। आम आदमी व कमेरे वर्ग को राहत देने की बजाय बड़े पूंजीपतियों को देश के संसाधन लुटाए जा रहे हैं। अध्यापक संघ और सर्व कर्मचारी संघ के लगातार आंदोलन के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी का जवाब देने के लिए फरवरी में रैली का आयोजन किया जा रहा है।
- वजीर सिंह, पूर्व राज्य प्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ