बादली। ग्रामीण अंचल में क्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। मिठाई और राखियों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। गांवों में परिवारों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरे दिन गांवों में पारिवारिक मेल-मिलाप और भाई-बहन के स्नेह का माहौल बना रहा।