फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाषण प्रतियोगिता में राखी ने मारी बाजी

Fri, 30 Jan 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पोजीशन पाने वाले छात्रों को सम्मानित करते सदस्य
विज्ञापन
महम। स्थानीय राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को लाला लाजपत राय को आदर्श मानकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी अल्का, प्राध्यापक दिनेश कुमार, सुरेंद्र, परवीन एवं जगदीप आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने भाषणों के माध्यम से लाला लाजपत राय के साहस, त्याग और देशभक्ति को प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान मानव और तृतीय स्थान काक्षी ने प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें