सांपला। रक्षाबंधन पर डाक विभाग की ओर से एक खूबसूरत लिफाफा तैयार किया है। इस वाटरप्रूफ लिफाफे से कोई छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेगा। अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए कोई भी बहन इस लिफाफे का इस्तेमाल कर सकती हैं। हर डाकघर में यह लिफाफा बहनों के लिए मात्र 10 रुपये में उपलब्ध होगा। रक्षा सूत्रों की बिक्री के लिए उपलब्ध इस लिफाफे की पहले दिन से ही डिमांड रही। खूबसूरत लिफाफे के जरिए बहने अपने भाइयों तक रखी पहुंचाने के लिए इन्हें खरीद रही हैं। डाक अधिकारी जगदीश ने बताया कि विभाग ने रखी पर्व पर ग्राहकों के लिए राखी लिफाफा तैयार किया है। यह 10 रुपये में सभी डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।