फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इलायची, तोरी और मेथी के बीज से बनाई राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर लोगों को जागरूक करने के लिए संघर्षशील समिति की ओर से एक पेशकश शुरू की गई है। समिति की ओर से पदाधिकारियों ने लोगों को रक्षाबंधन पर्व पर बाजार से राखियां न खरीदकर अनोखे तरीके से राखियां बनाने के लिए प्रेरित किया। समिति सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि उनकी ओर से इलायची, तोरी और मेथी के बीजों से राखियां तैयार की गई है। खास बात यह है कि यह राखियां न केवल भाईयों की कलाईयों पर बांधने के लिए बनाई गई है। बल्कि रक्षाबंधन के बाद यदि इन्हें हाथ से कोई उतारता भी है तो यह मिट्टी में मिलकर एक पौधे का रूप ले लेंगी। यह पर्यावरण के लिए बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से यह राखियां बनाकर पेड़ों को भी सांकेतिक रूप से बांधी जाएंगी। उन्होंने लोगों से मार्केट में बिकने वाली प्लास्टिक के प्रयोग वाली राखियों से परहेज करने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें