फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजपूत समाज ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजपूत धर्मशाला में राजपूत महासभा के पदाधिकारियों की एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. विजय पुण्डीर ने की। पूरे प्रदेश में शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

डाॅ. विजय पुण्डीर ने बताया पिछले वर्ष कैथल में जिला प्रशासन ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसमें सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के आगे गुर्जर मिहिर भोज लिखा गया। जाति विशेष के रूप में प्रतिमा का अनावरण करने पर राजपूत समाज ने इसका विरोध किया था। इन्होंने कहा जब राजपूत समाज ने शांतिपूर्वक विरोध जताया तो कैथल के जिला प्रशासन ने राजपूत समाज पर लाठियां बरसाईं। इसी वजह से काला दिवस मनाया गया। मौके पर डाॅ. जसबीर परमार, डाॅ. रणवीर पुण्डीर, जगजीत परमार, सतपाल, रमेश, सुधीर परमार, कृष्ण पिलाना, रनबीर तंवर, अरविंद पुण्डीर, अनिल, नरेंद्र, सुरेंद्र, मोहित, अशोक और मुकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें