वार्ड नंबर 8 स्थित सैनी धर्मशाला में नशा न करने की शपथ लेते स्थानीय लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रोहतक। वार्ड नंबर 8 स्थित सैनी धर्मशाला व एसआरएस स्कूल में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने नशा न करने की शपथ ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे जागरूक किया गया और नशीली दवाओं के स्वास्थ्य पर होने वाले बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ओर से हेल्पलाइन नंबर 15100 संचालित किया जा रहा है, जिस पर नागरिक फोन करके कभी भी कानूनी मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं स्थानीय न्यायिक परिसर में 12 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नागरिक अपने लंबे मुकदमों को रखकर सरल और शीघ्र न्याय प्राप्त कर सकते है। संवाद