फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बढ़ती महंगाई और हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई-कम्युनिस्ट) की ओर से रविवार को संगठन के संस्थापक महासचिव एवं स्वतंत्रता सेनानी शिवदास घोष की जन्म-शताब्दी पर राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया। छोटूराम पार्क में पार्टी सदस्यों, श्रमिकों, किसानों, छात्र-युवाओं व महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बढ़ती महंगाई, हिंसा व अन्य समस्याओं को लेकर साझे जनआंदोलनों को सशक्त और तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इससे पूर्व संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। सड़कों पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का जुलूस छोटूराम पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता और एसयूसीआई की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान ने कहा कि शिवदास घोष 13 वर्ष की उम्र में ही आजादी आंदोलन की गैर समझौतावादी धारा के सेनानी के रूप में अनुशीलन समिति से जुड़ गए थे। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में वे तीन साल जेल में रहे। कोलकाता में 5 अगस्त को समारोह के समापन पर एसयूसीआई के महासचिव प्रभास घोष अपना संबोधन देंगे। यहां हरियाणा से करीब एक हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह अध्यक्ष एसयूसीआई के हरियाणा सचिव मंडल सदस्य अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की स्वार्थपूर्ति के लिए जनजीवन पर चौतरफा हमले कर रही है। देश में जात-पात और सांप्रदायिक नफरत का माहौल गर्म है। जातीय हिंसा फैलाई जा रही है। वर्तमान हालात में फिर से नवजागरण आंदोलन की जरूरत है। सचिव मंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह राठी ने सभा में पेश किये गए प्रस्ताव के समर्थन में अपने विचार रखे। संचालन रामफल सुहाग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें