01-पीआईडी के सदस्य लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
रोहतक। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (पीआईडी) हरियाणा के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों, एमडीयू छात्रों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। ज्ञापन में पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगें मानकर आंदोलन खत्म कराया था लेकिन नगर निगम ने अब तक मांगें पूरी नहीं कीं। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और वेतन वृद्धि की मांग दोहराई। एमडीयू से जुड़े मुद्दे पर कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र दिन-रात धरने पर बैठे हैं। मांग है कि प्रवेश में हरियाणा डोमिसाइल को 50 प्रतिशत आरक्षण, सीईटी में 10 प्रतिशत वेटेज और अन्य सुविधाएं दी जाएं। ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पीपीआईडी आंदोलन करेगी। संवाद