फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआईडीएस से मेडिकल मोड़ तक साइकिल चलाकर किया जागरूक

Sat, 25 Apr 2026 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सामुदायिक कल्याण की दिशा में कदम उठाते हुए पीजीआईडीएस ने शुक्रवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया। डेंटल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनु राठी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने इस दौरान न केवल दांतों की स्वच्छता बल्कि शारीरिक फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। संस्थान के फैकल्टी, छात्रों और कर्मचारी के एक बड़े समूह ने परिसर से मेडिकल मोड़ तक साइकिल चलाकर लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. मनु राठी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल की दीवारों से बाहर निकालकर सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें