09सीटीके14...राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में रक्तदाताओं को सम्मानित करता महाविद्यालय स्
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा इकाई और यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. इंदु सपरा ने कहा रक्तदान महादान है और यह किसी की जान बचा सकता है। रक्त संचय टीम ने एनएसएस और वाईआरसी की छात्राओं के सहयोग से महाविद्यालय में रक्त जांच के लिए 48 पंजीकरण कराएं। इसमें 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ प्रदान किए गए। शिविर के समापन में एनआईसी, एम्स बाढ़सा टीम के साथ ही राष्ट्रीय सेवा इकाई और यूथ रेड क्रॉस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।