जिले में रविवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश सोमवार रात तक रुक-रुक कर होती रही। हालांकि सोमवार दोपहर को घंटेभर के लिए धूप भी निकली, लेकिन फिर से बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन शहर में कई जगह जलभराव और जाम से आफत भी आई। शहर के सभी पार्क जलमग्न हो गए तो दिल्ली रोड, पुराना रोहतक शहर में भी कई जगह जलभराव से समस्या पैदा हुई। जलभराव ने निगम की पानी निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी।