रोहतक। जिले में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा व धूप निकली। हालांकि, हवाओं के कारण बीच में गर्मी से राहत मिलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा थोड़ा ही कम है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 4 डिग्री अधिक है। जिले में 25, 26, 29 व 30 सितंबर को बारिश की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 90 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। संवाद