फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हादसे रोकने के लिए ट्रैक पर फेसिंग लगाएगा रेलवे

विज्ञापन
16सीटीके23..रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर अब हादसों को रोकने के लिए रेलवे पूरी तैयारी कर रहा है। अधिकारियों की ओर से चीफ इंजीनियर विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। अभी मंत्रालय को पत्र भेजने की तैयारी में है। ताकि जल्द से रेलवे के नए भवन निर्माण के साथ लाइन के बीचोबीच फेसिंग लगाकर हादसों को रोका जा सके। क्योंकि ज्यादातर यात्री रेलवे ओवरब्रिज के बजाय लाइन के ऊपर से ही आवागमन करते हैं। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के थाने होने के बावजूद भी यात्री ट्रैक को पार करते हैं। हालांकि पुलिस लोगों के चालान तक करती है। औसतन एक माह में दो से तीन हादसे लाइन पार करते समय होते हैं। अब इनको कम करने के लिए रेलवे ने इस ओर कदम उठाया है। इसमें यात्रियों की सुविधा होगी। रेलवे भवन निर्माण के साथ इस लाइन को लगाने की भी मंजूरी जल्द आ सकती है।
विज्ञापन

इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ही इस तरह के निर्णय लिए जाते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ही यह कार्य करवाया जाएगा।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें