फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लंबी दूरी वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाएगा रेलवे

विज्ञापन
23सीटीके20..रेलवे स्टेशन । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने त्योहार को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों में जगह कम होने के कारण ज्यादातर यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई कोचों की संख्या
गाड़ी संख्या 22475 व 22476, हिसार से वाया रोहतक-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 2 अक्टूबर और कोयम्बटूर से 5 अक्टूबर एक सेकंड एसी व एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस परिवर्तन के बाद ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, 5 सेकंड एसी, 13 थर्ड एसी, 1 पैंट्री कार व दो पावर कार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर ट्रेन में जयपुर से 1 अक्टूबर तथा दिल्ली कैंट से 3 अक्टूबर से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस परिवर्तन के बाद ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी, एक पावर कार व एक गार्ड सहित कुल 18 कोच होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली से वाया रोहतक कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट ट्रेन में दिनांक 2 अक्टूबर से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस परिवर्तन के बाद ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयन यान, 5 साधारण श्रेणी, 1 पावर कार और 1 गार्ड सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें