फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे अंडरपास बना परेशानी का सबब

Mon, 06 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। करोड़ों की लागत से लाइन पार व शहर को जोड़ने के लिए बनाया गया रेलवे अंडरपास देखरेख के अभाव में बदहाल हो रहा है। अब तो हालत यह है कि जगह-जगह से फाइबर शेड के साथ सड़क पूरी तरह टूट रही है। आए दिन इसमें गिरकर दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने रेलवे और बहादुरगढ़ प्रशासन से मांग की है कि इसकी मरम्मत कराई जाए ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें।
विज्ञापन

लाइन पार निवासी सुभाष शर्मा, विक्रम डागर, शशि कुमार ने बताया कि रेलवे अंडरपास की दीवारों से पानी का रिसाव होता रहता है। दुपहिया, कार व दूसरे अन्य वाहन चालकों को यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। जबसे रेलवे अंडरपास बना है तभी से इसकी निर्माण सामग्री को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। रेलवे अंडरपास के दोनों तरफ लगाई गई फाइबर सीट भी टूट चुकी है। बारिश के दिनों में इसमें से पानी नीचे गिरता रहता है। इससे अंडरपास में पानी भर जाता है और यह एक सुविधा कम दुविधा ज्यादा बनता है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि रेलवे के अंडरपास में सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। अंडरपास में रेलवे लाइनों के नीचे के कवर्ड हिस्से में अंधेरा रहता है ऐसे में यहां टूटी सड़क व गड्ढों में भरे पानी के चलते हादसा होने का अंदेशा भी वाहन चालकों में बना रहता है। राहगीरों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि रेलवे अंडरपास की सुध लेकर यहां खड़ी हुई समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें