समर गोपालपुर में मिलावटी तेल को लेकर सीएम फ्लाइंग और खुफिया विभाग की टीम जानकारी लेती हुई। विज्ञ?
- फोटो : RohtakCity
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खुफिया विभाग की टीम ने वीरवार रात को समरगोपालपुर गांव के नजदीक छापा मारकर बिना लाइसेंस के एक कैंटर से दूसरे कैंटर में डीजल डालते हुए पकड़ा था। सदर थाने में खाद्य आपूर्ति विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजेश सहगल ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने समरगोपालपुर रोड टिटौली के पास एक मिक्सर प्लांट पर जांच की है। वहां पर एक तेल टैंकर से दूसरे तेल टैंकर में डीजल डाला जा रहा है। इस संबंध में कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।