फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महाराजा सूरजमल की जीवनी पर प्रस्तुत कीं रागनी

Fri, 26 Dec 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44....मस्तना थनगर में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानि
विज्ञापन
रोहतक। मस्तनाथ नगर में वीरवार को कवि शहीद फौजी जाट मेहर सिंह ट्रस्ट की ओर से ह्रदय सम्राट महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। हरियाणवी लोक कलाकारों ने रागनियों के माध्यम से महाराजा सूरजमल की जीवनी पर प्रस्तुतियां दीं। मास्टर रोहतास लाठर की रागनियां सुनकर श्रोताओं की तालियों की ध्वनि से पंडाल गूंज उठा। ट्रस्ट ने गायक व लेखक रोहतास लाठर को राष्ट्रीय कवि शहीद फौजी जाट मेहर सिंह अवॉर्ड की उपाधि दी। इस अवसर पर कमलेश गोयत की काव्य कुंज पुस्तक का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय कवि जाट मेहर सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल नरवाल व ट्रस्ट के सदस्यों ने लोक गायकों और मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें