फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश : करतारपुरा में दो पक्षों में पथराव, कई लोग हुए घायल, पुलिस तैनात

विज्ञापन
करतारपुरा में हुई पत्थरबाजी के बाद रोड पर पड़े पत्थर व मौके पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
करतारपुरा में रविवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में पथराव हो गया। करीब आधे घंटे हुए पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर इंदिरा कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मगर विवाद बढ़ता देख पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। वहीं इस दौरान सिटी थाना प्रभारी और इंदिरा कॉलोनी चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। पथराव में गली में दो गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। वहीं, एक मकान के शीशे भी पथराव के कारण टूट गए। इधर, करतारपुरा में तनाव का माहौल बना हुआ है। गलियों में पत्थर और कांच के टूटे पड़े हुए है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में इंदिरा कॉलोनी चौकी प्रभारी सुभाष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पथराव हुआ है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। करतारपुरा में सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें