फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में राधिका ने मारी बाजी

Fri, 03 Mar 2023 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, निबंध लेखन व पावरप्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वैश्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पावरप्वाइंट प्रस्तुति में राधिका आनंद ने प्रथम व कमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राधिका आनंद ,पुनीत व सौरभ ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे ही प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. मोनिका गुप्ता ,डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. वीरेंद्र खुराना, हिमांशु, सोनल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें