फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आरएसीए एकादश ने 36 रन से मैच जीता

विज्ञापन
15सीटके49-हनुमान क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित गोयल विंटर क्रिकेट कप का शनिवार को टी-20 मैच हनुमान क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच आरएसीए एकादश और डीघल एकादश के बीच खेला गया। इसमें आरएसीए एकादश ने 36 रन से मैच जीता। इस मैच में डीघल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसीए एकादश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। आरएसीए एकादश की ओर से मुकेश ने 29 व यशपाल ने 31 रन बनाए। डीघल एकादश की ओर से अमन कुमार ने 4 विकेट लिए। इसके जवाब में डीघल एकादश की टीम 18.1 ओवर में 110 रन ही बना सकी और आरएसीए एकादश ने 36 रन से मैच जीता। डीघल एकादश की ओर से यश और सचिन ने 19-19 रन बनाए। आरएसीए एकादश की ओर से मनीष शर्मा और मनीष हुड्डा ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें