15सीटके49-हनुमान क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित गोयल विंटर क्रिकेट कप का शनिवार को टी-20 मैच हनुमान क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच आरएसीए एकादश और डीघल एकादश के बीच खेला गया। इसमें आरएसीए एकादश ने 36 रन से मैच जीता। इस मैच में डीघल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसीए एकादश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। आरएसीए एकादश की ओर से मुकेश ने 29 व यशपाल ने 31 रन बनाए। डीघल एकादश की ओर से अमन कुमार ने 4 विकेट लिए। इसके जवाब में डीघल एकादश की टीम 18.1 ओवर में 110 रन ही बना सकी और आरएसीए एकादश ने 36 रन से मैच जीता। डीघल एकादश की ओर से यश और सचिन ने 19-19 रन बनाए। आरएसीए एकादश की ओर से मनीष शर्मा और मनीष हुड्डा ने 3-3 विकेट लिए।