फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: ट्रांसपोर्टर के बाद दो व्यापारियों से रंगदारी मांगने से उठे सुरक्षा पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के ट्रांसपोर्टर के बाद दो व्यापारियों से रंगदारी मांगने से पुलिस सकते में है। क्योंकि लंबे समय से इस तरह की वारदात पर अंकुश लगा हुआ था। एसपी ने मिठाई विक्रेता और चाप व्यापारी से रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है। इसके लिए साइबर सेल की मदद से पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर कॉल अंबाला जेल से आई है या नहीं।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बलियाना गांव निवासी जितेंद्र ने आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि पंजाब की फरीदकोट जेल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोनू डागर बताया। कारोबार में हिस्सेदारी न देने पर डागर के इशारे पर यूनियन कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें कार्यालय का मुंशी व ड्राइवर घायल हो गए थे। पुलिस ने डागर को न केवल प्रोडक्शन वारंट पर लिया था, बल्कि उसके छह आरोपियों को भी दबोचा था। इसके बाद पांच दिन पहले शिवाजी कालोनी थाने में सुनारिया चौक के मिठाई विक्रेता ने शिकायत दी थी कि मांस उर्फ अंकित ने धमकी दी है कि उसे 10 लाख की रंगदारी तो देनी ही होगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब दो दिन पहले चाप विक्रेता पंकज नागपाल ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी है कि उसके पास अंबाला जेल से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 30 लाख की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। अभी मोबाइल कंपनी से रिकॉर्ड नहीं मिला है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें