रोहतक। जिले के टिटौली गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दंपती पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। सदर थाने में महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी सत्यनारायण ने दी शिकायत में बताया कि हिसार के फार्म हाउस में नौकरी करता था, लेकिन अब गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करता है। पड़ोसी कुलदीप व उसका परिवार काफी समय से उसे तंग करते आ रहे हैं। उसने केस भी दर्ज करवाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 21 फरवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे खेत में ट्यूबवेल से पानी देने बाइक पर खेत में गया था। थोड़ी देर में कुलदीप, उसकी पत्नी व राजेंद्र सिंह आए। आरोपियों ने गंड़ासी व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ टूट गए। आरोपी कुलदीप उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उसके हाथों, कमर व आंख के पास चोटें मारी। साथ ही उसकी पत्नी को सिर व बाजू पर चोट मारी।