फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बाबू और यात्री के बीच झगड़ा, यात्री चोटिल

Sat, 14 Dec 2013 08:52 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चरखी दादरी के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अमृतसर के लिए रिजर्वेशन करवाने के दौरान एक रेलवे बाबूऔर यात्री के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा की यात्री घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रेलवे पुलिस ने शिकायत आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को एक यात्री पंकज अमृतसर जाने के लिए रेलवे स्टेशन खिड़की पर टिकट बनवाने आया था।
इसी दौरान उसकी खिड़की पर तैनात रेलवे बाबू से नोकझोंक हो गई। बाद में मामला बढ़ गया।

अस्पताल में भर्ती यात्री का आरोप है कि रेलवे बाबू उसे अंदर घसीटकर ले गया और मारपीट की।

रेलवे बाबू भी कुछ देर बाद सरकारी अस्पताल पहुंच गया। रेलवे बाबू ने उक्त यात्री पर अभद्र व्यवहार और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें