फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रणाली को किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
एमडीयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद समन्वयन समिति की बैठक में लेते कुलपति प्रो.
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) शैक्षणिक एवं शोध गुणवत्ता, सोशल आउटरिच व विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन का समग्र प्रयास करेगा। विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। यह कहना है एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) समन्वयन समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास बेहतर नैक ग्रेडिंग प्राप्त करना रहेगा। इसके लिए नैक समन्वयन समिति को कमर कसनी होगी। एमडीयू शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयां तय करे, इसके लिए रोड मैप तैयार करना होगा। टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने की जरूरत है।
बैठक में एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी नरसिम्हन, नैक समन्वयन समिति के क्राइटेरिया समन्वयक शामिल रहे। नैक के मापदंड-करीकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट, टीचिंग-लर्निंग एंड इवैल्यूशन, रिसर्च, इन्नोवेशंस एंड एक्सटेंसन, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्सेज, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन, गवर्नेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट व इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टीसिस पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें