फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार संग फोटो डालना पड़ा महंगा, तीन दिन में तीन केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाते हुए फोटो डाला तो सलाखों के पीछे जाना होगा। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष हिदायत दी है। यही कारण है कि पुलिस तीन दिन में तीन केस दर्ज कर चुकी है।
पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवा आसपास के एरिया में दहशत फैलाने व रोब जमाने के लिए अवैध हथियार लेकर सोशल मीडिया पर फोटो डाल देते हैं। इसका समाज में गलत असर पड़ता है। एसपी हिमांशु गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि अपने एरिया में ऐसे युवाओं पर नजर रखें। इसी के चलते सांपला व शिवाजी कॉलाेनी थाने में तीन केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक : इंस्टाग्राम पर डाली फोटो, सुनारिया खुर्द का युवक नामजद
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सुनारिया खुर्द निवासी परमवीर की इंस्टाग्राम आईडी पर एक फोटो अपलोड हुआ है, जिसमें आरोपी हथियार लिए हुए हैं, जबकि उसके पास हथियार का लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
केस नंबर दो : सोशल मीडिया पर फोटो डालने पर मुकदमा दर्ज
वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सुनारिया खुर्द निवासी रोहित ने सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो अपलोड की है, जबकि उसके पास लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने फोटो कब्जे में लेकर रोहित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
केस नंबर तीन : भैंसरू खुर्द का युवक नामजद, फेसबुक पर डाली थी फोटो
वही, सांपला पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान थाने की टीम भैंसरू खुर्द गांव में पहुंची। जांच में पता चला कि गांव के युवक जगदीप ने फेसबुक पर आईडी बना रखी है। उस पर हथियारों सहित फोटो अपलोड किया गया है। उसकी कॉपी भी उपलब्ध है। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हथियारों सहित फोटो डालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि इसका समाज पर गलत असर पड़ता है। दो दिन में उनके थाने में पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं।
- देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें