फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुष्पा और अभिषेक ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर । सत जीन्दा कल्याणा कॉलेल में बुधवार को 31वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 23 गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसमें रेस, हाई एंव लॉन्ग जंप, शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो, लेमन रेस, साइकिल रेस आदि प्रतियोेगिताएं हुईं। महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पुष्पा ने और पुरुष वर्ग में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र अभिषेक ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। प्रतियोगिता का शुभाारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एएसमान डीन, एकडेमिक मदवि रोहतक, विशिष्ट अतिथि सिल्वर पदक विजेता गुलशन शर्मा, डाॅ. नरेश कुमार दुआ ने ध्वजारोहण कर् किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वंयसेवक व स्वंयसेविकाओं ने डाॅ. दीपा जुनेजा, डाॅॅ. विकास कुमार, डाॅॅ. मानसा राय व डाॅॅ. उमेश के दिशा निर्देशन मे मार्च पास्ट किया। इसके अलावा टींचिंग एवं नाॅन-टींचिंग स्टाफ की 100 मीटर की दौड़ और प्राध्यापकों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी कराई गई। सायंकालीन सत्र मे मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रबंधन समिति के प्रधान शादी लाल बतरा , महासचिव महेन्द्र खुराना , कोषाध्यक्ष गौरव जुनेजा के साथ विनोद पाहवा व एडवोकेट कत्याल ने शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें