नारनौल। नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित सोनी होटल के पास बुधवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार इको गाड़ी ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। रेहड़ी 200-300 मीटर तक घिसटते हुए खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। हादसे में रेहड़ी संचालक कैलाश नगर निवासी अनिल उर्फ हैप्पी घायल हो गया, जिसे नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया है। डायल 112 की टीम ने इको चालक रेवाड़ी निवासी गिरधारी लाल को पकड़कर हुडा सेक्टर पुलिस चौकी पहुंचाया।