फोटो : 13रेवाड़ी। शिव नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में उपस्थित आमजन। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। शहर के शिव नगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में 15 से अधिक गांवों से लोगों ने हिस्सा लिया। सेवा केंद्र संचालिका बीके कमलेश ने कहा कि आहार, व्यवहार और विचारों का शुद्धिकरण करना ही नवरात्र का उद्देश्य है। सेवा केंद्र की ओर से ब्रह्माकुमारी कमलेश को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देवियों की झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल डीजीएम एके गुप्ता, बीके कमल और बीके लव की उपस्थिति में माता की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर कैप्टन सुरेंद्र कुमार, अभय सिंह यादव और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।