बाजारे की खरीद में तेजी आई, मंडियों से 95 प्रतिशत बाजरे का हुआ उठान : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से झज्जर और हैफेड द्वारा बादली, बहादुरगढ़, बेरी, ढाकला, माजरा डी, मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है। जिला में किसानों से 344130 क्विंटल बाजरा की खरीद की जा चुकी है जबकि 365730 क्विंटल आवक दर्ज की गई है। अब तक 95 प्रतिशत बाजरे का उठान हो चुका है। 13 हजार किसानों से बाजरा खरीदा गया है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 13 हजार 362, हैफेड द्वारा बादली मंडी में 686, बहादुरगढ़ में 184, बेरी मंडी में 1621 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5059,मातनहेल में 13225 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है जबकि 36 हजार 369 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं 32 हजार 320 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।