फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पाइपलाइन दबाना भूल गया पब्लिक हेल्थ विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वार्ड-19 की टेक नगर कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से सभी गलियों में नई पाइपलाइन दबाई गई, लेकिन विभाग ने एक गली में पाइपलाइन नहीं दबाई, जिसमें 20 से ज्यादा घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई आ रही है। कॉलोनी के लोग मंगलवार को विभाग के अधिकारियों से मिले जल्द समस्या के समाधान की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

समाजसेवी जसबीर कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास समस्या लेकर गए, लेकिन एसडीओ के न होने से वह जूनियर इंजीनियर से मिले। उनको समस्या से अवगत करवाया, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो और घरों में बीमार हो रहे लोग जल्द से जल्द ठीक हो सकें। विभाग साथ की साथ गली में पाइपलाइन दबाता तो आज के समय घरों में दूषित पेयजल सप्लाई की समस्या नहीं आती। लोगों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। उसके बाद भी पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर रामफल, राजबाला, नरेश, बिमला, शीला, पूनम, अकिंता, सूरजभान, ओमपति, गीता, लाली, शिवलला समेत अन्य कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।

कॉलोनी के लोग समस्या को लेकर विभाग में आए थे, जिन्हें आश्वासन दिया गया कि आज वह 11 बजे कॉलोनी में पहुंचकर समस्या की जांच करेंगे। जो भी समस्या होगी उसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक भारद्वाज, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें